खरसिया। नगर की प्रतिष्ठित फर्म मुंशी राम श्यामा प्रसाद शर्मा के स्वर्गीय श्यामा प्रसाद शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी का शनिवार सुबह 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है। श्रीमती कौशल्या देवी अपने पीछे पुत्रों दीपक शर्मा एवं दिलीप शर्मा सहित नाती-पोतों और भरे-पूरे परिवार का रोता-बिलखता संसार छोड़ गई हैं। वे कांग्रेस नेता एवं पत्रकार गोपाल शर्मा की पूजनीय चाची थीं। वे अपने मृदु स्वभाव और धार्मिक विचारों के लिए जानी जाती थीं।
मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
आज शनिवार, 20 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा गुरुद्वारा रोड स्थित उनके निज निवास से निकली। अंतिम यात्रा में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनेता, पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। स्थानीय मुक्तिधाम में दोपहर को उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने दिवंगत कौशल्या देवी की आत्मा की शांति और शोक के महासागर में डूबे शर्मा परिवार को सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।























