छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह : कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

IMG 20260918 WA0022
  • भाव, लय और ताल के सुंदर मेल से कलाकारों ने प्रस्तुत किया भरतनाट्यम

रायगढ़। चक्रधर समारोह के चौथे दिन की अंतिम प्रस्तुति कलार्पणा एन्सेम्बल ने भरतनाट्यम की दी। कलाकारों ने भाव, लय और ताल के साथ भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुति दी। नृत्य की विभिन्न मुद्राओं और भावपूर्ण अभिनय के जरिए कलाकारों ने दर्शकों के सामने शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती प्रस्तुत की। प्रस्तुति में श्रीमती श्रीविद्या शैलेश, श्रीमती श्रीचित्रा नायर, श्रीमती आशा रेमाकुमारी, वृंदा पार्थसारथी, कुमारी सुव्रथा जगन, कुमारी सुदीप्ता और कुमारी अमृता शामिल रहीं। कलाकारों की प्रस्तुति के साथ चक्रधर समारोह के चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ।

कलार्पणा एन्सेम्बल पद्म भूषण से सम्मानित गुरु शोभना के शिष्यों का समूह है। गुरु शोभना, पद्म श्री से सम्मानित श्रीमती चित्रा विश्वेश्वरन की शिष्या हैं। एन्सेम्बल के कलाकारों ने भरतनाट्यम की वझुवूर परंपरा में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कलार्पणा एन्सेम्बल के कलाकार भारत के साथ विदेशों में भी कई प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुति दे चुके हैं। कलाकार गुरु शोभना के ‘माया रावण’, ‘कृष्ण’, ‘ट्रांस’, ‘तिरुचित्रांबलम’ और ‘भाव’ जैसे नृत्य प्रोडक्शनों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

img 20260918 wa00205182020478698649417
img 20260918 wa00285604689108007932838
img 20260918 wa00191631999046628805536
img 20260918 wa00266835164418446430178
img 20260918 wa00271799836841937428085
img 20260918 wa0024273111098222762949
img 20260918 wa00233531988539821961928
img 20260918 wa0021969368277995301519
img 20260918 wa00256446023024641462324

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: