छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जु-जित्सु खिलाड़ियों ने की मुलाकात

1725033834 970c5eed21be89cf1df0
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में जीते दो-दो पदक
  • सानिया परवीन ने सिल्वर और ब्राँज तथा शबा परवीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते
  • मुख्यमंत्री ने शानदार उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सुश्री सानिया परवीन और सुश्री शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की  प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल चार पदक जीते हैं।

सानिया परवीन ने 21 वर्ष आयु वर्ग में जु-जित्सु कॉन्टेक्ट में सिल्वर और जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में ब्रांज मेडल तथा शबा परवीन ने अंडर 16 आयु वर्ग में जु-जित्सु कॉन्टेक्ट में सिल्वर मेडल तथा अंडर 18 आयु वर्ग में जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई  और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि सुश्री शबा परवीन ने अपने जन्मदिन 19 जुलाई को अंडर 16 आयु वर्ग की स्पर्धा में सिल्वर मेडल तथा अगले दिन 20 जुलाई को अंडर 18 आयु वर्ग की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इस अवसर पर इन खिलाड़ियों के पिता श्री लतीफ मोहम्मद भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: