Skip to content

जेसीआई रायगढ़ सिटी एवं रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचाव हेतु सेमिनार का आयोजन

रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज साइबर अपराधों से बचाव एवं जनजागरूकता हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन दुल्हन साड़ी में 12 फरवरी को किया गया। इस कार्यक्रम का शुरुआत वंदे मातरम से किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर ठगी के मामलों के प्रति सचेत करना तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार की जानकारी देना था।

सेमिनार में उपस्थित पुलिस अधिकारियों साइबर सेल से डीएसपी – अजय नागवंशी,टीआई – नासिर खान,हेड कांस्टेबल – दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल – नवीन शुक्ला ने ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी एवं सोशल मीडिया हैकिंग जैसे मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें। जेसीआई रायगढ़ सिटी के सीनियर ऊर्जावान सदस्य जैसी आनंद मोदी ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार जानकारी भी दिया है।

अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की।अंत में जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सी ए गुलशन अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया एवं सभी से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। जेसीआई रायगढ़ सिटी के सभी सदस्य और महिला बिंग भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी अमन अग्रवाल थे।  उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

इस खबर को शेयर करें:

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: