छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जसप्रीत बुमराह ने डाली सदी की सबसे बेहतरीन गेंद! आग उगलती इस जादुई बॉल ने यूं उड़ा दिया स्टंप.. Watch Video

IMG 20240921 WA0010 1

क्रिकेट डेस्क: चेन्नई में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का रोमांच जसप्रीत बुमराह के घातक स्पेल से अपने चरम पर पहुंच गया है। मैच के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। बुमराह की एक जादुई गेंद ने बांग्लादेश के ओपनर शदमन इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर सभी को चौंका दिया, जिसके बाद यह गेंद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

शदमन इस्लाम सिर्फ 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे, जब बुमराह की घातक गेंद ने उनका ऑफ स्टंप उड़ा दिया। बुमराह की इस तेजस्वी गेंद के सामने शदमन इस्लाम पूरी तरह से बेबस नजर आए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। बुमराह की इस गेंद ने न केवल मैदान पर सनसनी मचाई, बल्कि इसे देखने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे सदी की सबसे बेहतरीन गेंदों में से एक बताया।

यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान हुई, जब जसप्रीत बुमराह अपने पहले ओवर की छठी गेंद डालने के लिए तैयार थे। ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर शदमन इस्लाम ने सिर्फ 2 रन बटोरे थे, लेकिन बुमराह की आखिरी गेंद ने इस्लाम का खेल खत्म कर दिया। बुमराह की यह आग उगलती गेंद इतनी सटीक थी कि शदमन इस्लाम के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

सोशल मीडिया पर बुमराह की इस गेंद की जमकर तारीफ हो रही है, और फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह के इस ओवर की छठी गेंद ने शदमन इस्लाम का ऑफ स्टंप उड़ा दिया. जसप्रीत बुमराह ने एक लेंथ डिलीवरी फेंकी जो कोण बनाती हुई आई. शदमन इस्लाम ने ऑफ स्टंप को कवर नहीं किया और वह क्लीन बोल्ड होकर देखते रह गए. शदमन इस्लाम अंत में 2 रन बनाकर आउट हो गए.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: