छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध पटाखों के बड़े भंडारण पर छापा, 8.56 लाख रुपये के माल के साथ एक गिरफ्तार

BeFunky design 2026 10 13T000226.609

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के एक खाली मकान में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 176 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बैजलपुर में महामाया क्रेशर स्थित खाली मकान में रिहायशी इलाके के भीतर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे रखकर बेचे जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक होते ही बलौदा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

मकान में कार्टूनों में छिपाकर रखे गए थे पटाखे

छापेमारी के दौरान खाली मकान के भीतर अलग-अलग कार्टूनों में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले। पुलिस ने जब जांच की, तो करीब 176 किलोग्राम पटाखों का अवैध जखीरा पाया गया। पुलिस ने 8 लाख 56 हजार रुपये मूल्य के इन सभी पटाखों को विधिवत जब्त कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने वार्ड क्रमांक 04, नैला निवासी 52 वर्षीय दीपक कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में थाना बलौदा के निरीक्षक मनोहर सिन्हा, निरीक्षक सुशील पटेल, साइबर थाना के एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर और बलौदा थाना स्टाफ शामिल रहा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन स्थानों पर खपाने की तैयारी थी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: