छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जांजगीर-चांपा की युवती ने नीदरलैंड के युवक से की शादी, अपर कलेक्टर के समक्ष कानूनी प्रक्रिया पूरी

853582550 122149663545303156 4387431904071006067 n

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड के भुईगांव की रहने वाली एक युवती ने नीदरलैंड के युवक के साथ विवाह कर प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की हैं। दोनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया के तहत विवाह संपन्न किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पामगढ़ तहसील के भुईगांव स्थित वार्ड क्रमांक 07, नालापारा निवासी 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड निवासी 32 वर्षीय क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम को अपना जीवनसाथी चुना है। क्रिस्टीना के पिता हनोक नथेनियल और माता सोनिया नथेनियल हैं, जबकि क्रिस्टीयान के पिता का नाम विलेम डीर्क वरबूम है। अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के बावजूद दोनों पक्षों की सहमति से यह वैवाहिक संबंध बना।

विवाह अधिकारी के समक्ष वैधानिक प्रक्रिया पूरी

इस विवाह को कानूनी रूप देने के लिए दोनों पक्ष जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष उपस्थित होकर विवाह अधिनियम की धारा-5 के तहत वैधानिक घोषणा की गई। इस प्रक्रिया के दौरान तीन गवाह मौजूद रहे।

वैधानिक प्रक्रिया में वधू पक्ष की ओर से हनोक नथेनियल और सोनिया नथेनियल गवाह बने। सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विवाह अधिकारी ने प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर किए और आधिकारिक रूप से विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया।

स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी शादी

भुईगांव जैसे ग्रामीण क्षेत्र की युवती द्वारा नीदरलैंड के नागरिक से विवाह किए जाने की सूचना के बाद से यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में है। ग्रामीण नवविवाहित जोड़े को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों के बीच जान-पहचान और संपर्क किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: