Skip to content

डिग्री की आस, पर गुरु बिन सब सून : रायगढ़ में ITI खोल दिए, ट्रेनर ही नहीं, आधे से पद खाली

ITIRAIGARH

रायगढ़। जिले के युवाओं को रोजगार पाने योग्य बनाने के लिए खोले गए आईटीआई खुद संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं। कई ट्रेड में प्रशिक्षण देने का दावा भर किया जाता है, हकीकत यह है कि प्रशिक्षक ही पर्याप्त नहीं हैं। रायगढ़ जिले में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए नौ आईटीआई खोले गए हैं। इनमें से एक महिला आईटीआई भी है। इनमें छात्र तो हैं लेकिन प्रशिक्षकों की कमी है। सभी नौ आईटीआई को मिलाकर 128 प्रशिक्षण अधिकारी के पद स्वीकृत किए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए सभी पद भरे होने चाहिए। लेकिन इनमें से 64 पद भरे हुए हैं।

बाकी के 64 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस वजह से कई ट्रेड में प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। कुछ आईटीआई में तो 70 प्रश पद रिक्त हैं। रोजगार विभाग इन्हीं आईटीआई के भरोसे अपनी उपलब्धियां गिनाता है। वास्तविकता यह है कि इन संस्थाओं में ही संसाधन पूरे नहीं हैं। जो युवा उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं करना चाहते या पढ़ाई में उतने अच्छे नहीं होते, वही आईटीआई की ओर जाते हैं। आईटीआई रायगढ़ में 48 में से 20 पद रिक्त हैं। महिला आईटीआई में 13 में से 8 पद रिक्त हैं।

आदिवासी ब्लॉकों में खराब स्थिति

धरमजयगढ़ आईटीआई में प्रशिक्षकों के दस पद स्वीकृत हैं, जिसमें 4 भरे और 6 रिक्त हैं। लैलूंगा में भी 12 में से 8 रिक्त हैं। तमनार में 6 में से दो पद रिक्त हैं। घरघोड़ा में भी 13 पदों में से 9 रिक्त हैं। लोइंग महापल्ली के आईटीआई में एक ही पद स्वीकृत है जो रिक्त है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: