छोड़कर सामग्री पर जाएँ

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : ITI रायगढ़ में वेल्डर, फिटर से लेकर कंप्यूटर ट्रेड तक अनेक कोर्स.. जल्दी करें आवेदन

Itiraigarh

रायगढ़, 28 मई 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 29 मई से की जा रही है, जो 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। संस्था के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीयन कर विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के इस दौर में आईटीआई युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है।

संस्था में इस वर्ष पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश उपलब्ध रहेगा। इनमें वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फाउंड्रीमैन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मशीनिस्ट, टर्नर, फिजियोथैरेपी टेक्नीशियन, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (इंग्लिश), रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, असिस्टेंट टेक्नीशियन ड्राइवर एंड फॉल्स सीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राइवर कम मैकेनिक, कारपेंटर तथा कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) जैसे महत्वपूर्ण ट्रेड शामिल हैं। इन ट्रेडों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों में रोजगार प्राप्त करने के योग्य बन सकें।

शासकीय आईटीआई रायगढ़ में न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी आसानी से लाभान्वित हो सकते हैं। यहां अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का कौशल और अधिक मजबूत होता है। संस्था में छात्रावास, खेल मैदान, एनसीसी प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण एवं कौशल विकास गतिविधियों की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है।

साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। संस्था प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा प्रदान करें।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: