छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का फेक NOC दिया, पंप संचालक की फाईल रुकी

file 0000000045948211a895af39db463835
  • बड़े रामपुर में लग रहा है पेट्रोल पंप, क्रॉस वेरीफिकेशन में हुआ खुलासा

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। बड़े रामपुर में पेट्रोल पंप लगाने के लिए कारोबारी ने जो किया उससे अधिकारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की फेक एनओसी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया था। एक अधिकारी ने इसे पकड़ा और वेरीफाई किया तो पता चला कि टीएंडसी से कोई भी एनओसी जारी नहीं की गई। पेट्रोल पंप लगाने के लिए विभागों की फर्जी एनओसी देने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी सरिया के एक पेट्रोल पंप संचालक ने फेक एनओसी दी गई थी, जिसमें दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी। इस बार फिर से वही कहानी दोहराई गई है।

नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्लोक पिता विनोद अग्रवाल ने खनं 20 रकबा 0.0930 हे. डायवर्टेड और 21/1 रकबा 0.2790. हे कृषि भूमि में पंप स्थापित करने का आवेदन किया गया है। इंडियन ऑयल कंपनी के इस पंप को सभी विभागों से एनओसी नहीं मिली है लेकिन काम तकरीबन पूरा हो चुका है। लाइसेंस जल्दी पाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का एनओसी प्रस्तुत किया गया था। फाइल जब अफसर के सामने पहुंची तो संदेह हुआ। उन्होंने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग सहायक संचालक एसएस कंवर से वेरीफाई किया। पता चला कि ऐसा कोई भी पत्र जारी ही नहीं किया गया। खुद ही सर्टिफिकेट बनाकर लगा दिया गया। इसके बाद कारोबारी को बुलाया गया और समझाइश दी गई। दोबारा से प्रोसेस करने का आदेश दिया गया। इसी वजह से अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है।

कूटरचित दस्तावेजों पर होनी थी कार्रवाई

इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई। फर्जी एनओसी सामने आने के बाद मामले को अंदर ही रखा गया। कारोबारी को बुलाकर कहा गया कि वे इसे फिर से विधिवत तरीके से प्रस्तुत करें। जबकि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के प्रयास में कार्रवाई होनी थी। 

क्या कहते हैं नवीन 

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का फर्जी एनओसी दिया गया था। जिला कार्यालय से पूछने पर हमने जानकारी दी थी। श्लोक अग्रवाल नामक कारोबारी के नाम से आवेदन था।

– नवीन कुमार, सहायक संचालक

नगर तथा ग्राम निवेश

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: