छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IPL 2025 के नए नियमों के जाल में फंसी टीमें, रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट पर आया बड़ा अपडेट.. जानिए क्या

IMG 20241012 WA0004

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी होनी है. लेकिन टीमें नए नियमों के जाल में उलझ गई हैं. फ्रेंचाइजी अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से स्पष्टीकरण का इंतजार कर रही हैं. टीमों को 31 अक्टूबर से पहले रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी करनी है. इस बार कई बड़े प्लेयर्स की टीमें बदलने वाली हैं. ऑक्शन में कई अहम खिलाड़ी भी उतर सकते हैं. रोहित शर्मा को लेकर भी कई अफवाह चल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने टीमों के साथ छह पन्नों का दस्तावेज शेयर किया था.

इसमें रिटेंशन, प्लेयर्स फीस, सैलरी कैप और मैच फीस का जिक्र था. यह 2025-27 के साइकिल के लिए था. लेकिन फ्रेंचाइजी एक अहम मोड़ पर आकर अटक गई हैं. वे सैलरी कैप के मामलो को अभी तक समझ नहीं पायी हैं. बीसीसीआई ने पहले प्लेयर के लिए 18 करोड़, दूसरे प्लेयर के लिए 14 करोड़, तीसरे प्लेयर के लिए 11 करोड़, चौथे खिलाड़ी के लिए 18 करोड़ और पांचवें खिलाड़ी के लिए 14 करोड़ रुपए का सैलरी कैप तय किया है. लेकिन यह टोटल पर्स में से होगा या नहीं, इसको लेकर बात स्पष्ट नहीं हो पाई है.

रिटेंशन पर खर्च होंगे 75 करोड़ रुपए

इस बार टीमें अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी. इसमें राइट टू मैच (आरटीएम) का विकल्प भी शामिल है. इन पर कुल 75 करोड़ रुपए खर्च होने हैं. वहीं टोटल पर्स की वैल्यू 120 करोड़ रुपए है. अधिकतम कैप्ड प्लेयर्स की संख्या 5 हो सकती है. वहीं अधिकतम अनकैप्ड प्लेयर्स की संख्या दो हो सकती है.

कई बड़े प्लेयर्स की बदल जाएंगी टीमें

इस बार आईपीएल में कई बड़े प्लेयर्स की टीमें बदल जाएंगी. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम काफी चर्चा में है. रोहित को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह भी चल रही है. रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटा दिया गया था. उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई थी. लेकिन अब यह देखना होगा कि मुंबई उन्हें रिलीज करती है या नहीं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: