छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रैक्टर हादसे में मासूम की मौत, सच छिपाने के लिए चालक ने शव खाद गड्ढे में दफनाया — पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

image 91

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम बिजेपार निवासी मासूम प्रभात अरकरा की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हो गई, जिसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ने मामले को छिपाने के लिए शव को खाद के गड्ढे में दबा दिया। मासूम बच्चे के पिता ने अपने पुत्र की गुम इंसान की जानकारी संबंधित छुरिया थाने में दी थी। पुलिस की पड़ताल में पूरे मामाले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले में आगे की विधि सम्मत कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात अरकरा ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से गिर पड़ा और पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बजाय मामले को दबाने के लिए शव को पास के खाद गड्ढे में दफना दिया था। घटना के बाद मासूम के पिता ने अपने पुत्र के गुमशुदा होने की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस की जांच-पड़ताल के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खाद गड्ढे से मासूम का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आरोपी ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या, सबूत छिपाने समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: