छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IND vs NZ : क्या तीसरे दिन भी बदला मैच का समय? टाइमिंग पर आया बड़ा अपडेट

high 1 1

India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट का आज तीसरा दिन है। बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन का खेल बारिश के चलते रद्द हो गया था। जिसके चलते मैच में टॉस भी दूसरे दिन हुआ था। दूसरे दिन मैच का समय भी थोड़ा बदला था। वहीं अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आखिर तीसरे दिन भी मैच का समय बदलने वाला है?

इस टाइम शुरु होगा मैच – बता दें, तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय 9:30 बजे तक ही शुरू होने की संभावना है। अगर बारिश खलल डालती है तो जरूर मैच का समय थोड़ा बदल सकता है। फिलहाल पूरी उम्मीद है कि सुबह 9:30 बजे से तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो जाएगी। दूसरे दिन देखा गया था कि मैच सुबह 9 बजे शुरू हो गया था।

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1846894069684826565?t=jwSY_rapABoInm4BqLGsBQ&s=19

46 रनों पर ऑलआउट हुई थी टीम इंडिया – बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे ही दिन भारतीय टीम की हालत खराब हो गई थी। खराब बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। पहली पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए थे।

https://x.com/BCCI/status/1846884807403622549?t=JP_L1SIGQn1B9fxwzZAMZg&s=19

मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड – न्यूजीलैंड की टीम अब बेंगलुरु टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया को महज 46 रनों पर ढेर करने के बाद कीवी के पास अब 134 रनों की बढ़त हो गई बै। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे। अब टीम इंडिया तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी को जल्द से जल्द खत्म करना चाहेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: