छोड़कर सामग्री पर जाएँ

India vs Bangladesh Gwalior T20 Match : भारत ने बांग्लादेश को टी-20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हराया

ind vs ban live f6b3d6efde8f1cdbd92dbcb4e40897fb
  • हार्दिक पांड्या ने किया दमदार प्रदर्शन, सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए खेली कप्तानी पारी

India vs Bangladesh Gwalior T20 Match: भारत ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. ग्वालियर में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अंत में छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. पांड्या ने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रन बनाए. इससे पहले सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप ने 3 विकेट झटके. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

बांग्लादेश ने टीम इंडिया को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया था. पांड्या भारत के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने विस्फोटक बैटिंग की. पांड्या ने 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. इस दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए. पांड्या की इस पारी ने फैंस का भी दिल जीत लिया. नीतीश रेड्डी ने भी पांड्या का खूब साथ दिया. उन्होंने नाबाद 16 रन बनाए. भारत ने इस तरह 11.5 ओवरों 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य जीत लिया.

सूर्या-संजू का दमदार प्रदर्शन –
भारत की विस्फोटक शुरुआत हुई. टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करने आए. हालांकि अभिषेक जल्दी ही रन आउट हो गए. उन्होंने 7 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाए. संजू ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके लगाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजों की पिटाई कर दी. उन्होंने 14 गेंदों में 29 रन बना दिए. सूर्या ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए.

बांग्लादेश ने बनाए थे 127 रन –
बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवरों में ऑल आउट होने तक 127 रन बनाए. इस दौरान मेहदी हसन मिराज ने 35 रनों की अच्छी पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए. जाकिर अली ने एक छक्के की मदद से 8 रन बनाए. कप्तान शंटो ने 25 गेंदों में 27 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. तस्कीन अहमद ने 12 रन बनाए. परवेज हुसैन ने 8 रन बनाए. लिटन दास 4 रन बनाकर आउट हुए.

अर्शदीप-वरुण ने झटके 3-3 विकेट –
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 14 रन देकर 3 विकेट लिए. वरुण ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए. मयंक यादव, हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट लिया. मयंक का यह डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच रहा. उन्होंने 4 ओवरों में 21 रन देकर 1 विकेट लिया और एक मेडन ओवर भी निकाला.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: