दिल्ली: दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में भी टीम इंडिया ने मेहमान बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दर्ज की हैं। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों के बड़े अंतर से हराया है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी और मेहमान टीम के सामने 222 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन बांग्लादेश 20 ओवर के खत्म होते तक 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।
इस तरह भारत ने तीन मुकाबलों के इस टी-20 सीरीज पर भी कब्ज़ा जमा लिया है। इस मैच में भारत के युवा बल्लेबाज नितीश रेड्डी ने तूफानी खेल दिखाया और महज 34 गेंदों पर 74 रनों की धुंआधार पारी खेली। नितीश ने दूसरी पारी में भी कमाल दिखाया और 23 रन देकर बांग्लादेश के दो अहम् विकेट भी चटकाएं। इस श्रृंखला का अगला और आखिरी मुकाबला हैदराबाद में 12 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन खेला जाएगा।
मुकाबला नीचे लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा स्कोरकार्ड..
https://x.com/BCCI/status/1844060265610084797
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।