छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भारत ने Chess Olympiad में रचा इतिहास : पहली बार जीता गोल्ड, महिला कैटेगरी में भी बने चैंपियन

भारत ने Chess Olympiad में रचा इतिहास

Chess Olympiad: रविवार का दिन भारतीय शतरंज के इतिहास में एक खास मुकाम लेकर आया, जब पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह पहली बार है जब भारतीय टीमों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

बुडापेस्ट में आयोजित 45वें शतरंज ओलंपियाड के आखिरी दौर में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विरोधियों को मात दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले 2014 और 2022 में इस प्रतियोगिता के दौरान कांस्य पदक जीता था, जबकि महिला टीम ने 2022 में चेन्नई में हुए चरण में कांस्य पदक जीता था। इस बार, दोनों टीमों ने टॉप पर रहते हुए देश के लिए पहली बार स्वर्णिम जीत दर्ज की।

पुरुष टीम के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और आर. प्रज्ञानानंदा ने 11वें और निर्णायक दौर में स्लोवेनिया के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसेव के खिलाफ काले मोहरों से बेहद मुश्किल स्थिति में शानदार जीत हासिल की, जबकि एरिगेसी ने तीसरे बोर्ड पर जान सुबेलज को मात देकर भारत की स्वर्णिम सफलता में योगदान दिया।

महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक
भारतीय महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव और अभिजीत कुंटे थीं। हरिका, दिव्या और वंतिका ने अपने-अपने विरोधियों के खिलाफ मैच जीते जबकि वैशाली ने ड्रॉ खेला।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: