छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर निकाली गई प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खरसिया। ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के पश्चात् जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्टगान गाया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले सर्वप्रथम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरपंच-सचिव एवं गणमान्य नागरिकों को मंच पर आसीन कराकर स्कूली बच्चों द्वारा उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात् स्वागत गीत के माध्यम से स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश भक्ति गीत, भाषण और झमाझम डांस की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित किया। इस दौरान उपस्थिति जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सुंदर प्रस्तुति के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान किया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, सरपंच-सचिव, गणमान्य नागरिक, मिडिल-प्रायमरी स्कूल के शिक्षणगण, आंगनबाड़ी के मैडम और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन करने के पश्चात् उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: