छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IND vs BAN : बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज से पहले हार्दिक से खुश नहीं हैं बॉलिंग कोच मोर्कल, जानें क्या है वजह

HardikPandya11

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे जिन्हें आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर भी इस सीरीज में क्लीन स्वीप पर लगी होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दी है, लेकिन भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल कथित तौर पर हार्दिंक पंड्या से खुश नहीं हैं।

हार्दिक से खुश नहीं हैं मोर्कल
हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल 2024 अच्छा नहीं बीता था, लेकिन इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उसके बाद अब वो बांग्लादेश के खिलाफ टी20आई सीरीज खेलने जा रहे हैं और वो भी इस सीरीज के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पंड्या नए गेंदबाजी कोच मोर्कल की देखरेख में अपने रन-अप पर काम कर रहे हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्कल मुंबई इंडियंस के कप्तान द्वारा स्टंप के बहुत करीब से गेंदबाजी करने को लेकर नाखुश हैं और उन्होंने इसको लेकर हार्दिक से लंबी चर्चा भी की। मोर्कल चाहते हैं कि हार्दिक अपने इस आदत में सुधार लाएं जिससे की उनकी गेंदबाजी और बेहतर हो सके।

आपको बता दें कि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया और अब टीम इंडिया का ध्यान आगामी 3 मैचों की टी20 सीरीज पर है। आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले हर्षित राणा और मयंक यादव जैसे उभरते हुए खिलाड़ी बीसीसीआई चयन पैनल का विश्वास जीतने के बाद टी20 सीरीज में भी उसी लय को बरकरार रखने के लिए उत्सुक होंगे। इस टी20आई सीरीज के जरिए हो सकता है कि मयंक यादव को डेब्यू करने का मौका मिल जाए तो वहीं इस सीरीज में संजू सैमसन ओपनिंग की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

https://x.com/BCCI/status/1842059572200276110

3 मैचों की सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: