छोड़कर सामग्री पर जाएँ

IND vs BAN 1st T20 Live Score Streaming : भारत बनाम बांग्लादेश मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

images 6

IND vs BAN 1st T20 Live Score Streaming (भारत बनाम बांग्लादेश मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें टी20 सीरीज पर टिकी हैं, जो रविवार (6 अक्टूबर) से शुरू होगी। शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे कई नियमित टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में नए खिलाड़ियों को छाप छोड़ने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव भी शामिल हैं।

मयंक के साथ दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी इस सीरीज के दौरान भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। नितीश टी20 विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए, जबकि राणा हरारे में पांच मैचों की सीरीज के बाद से ही टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और रिंकू सिंह पर भी निगाहें होंगी।

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स जान लेते हैं:

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच कब होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच रविवार (6 अक्टूबर) को होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच का टॉस कब होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच कब शुरू होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच कहां होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच ग्वालियर के नए माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर कैसे देखें?
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर उपलब्ध होगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: