छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जादू टोने के शक में पांच लोगों की निर्मम हत्या : ग्रामीणों ने गांव वालों के सामने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

images 1 5
  • मृतकों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में जादू टोने के शक में पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने गांव वालों के सामने ही पांचों को पीट-पीटकर मार डाला। मृतकों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकला गांव का है। गांव के ही कुछ लोगों को शक था कि मृतक परिवार के द्वारा जादू-टोना किया जा रहा है। जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। इसी गुस्से में आज गांव के कुछ ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और महिलाओं और पुरूष की लाठी डंडे से पिटाई करने लगे।

आरोपियों ने पांचों को इतना पीटा की मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण सहित पुलिस आला अधिकारी पहुंचे। मृतकों के नाम मौसम कन्ना 60 वर्ष, मौसम बुच्चा 34 वर्ष, मौसम बिरी, मौसम अरजो 32 वर्ष, करका लच्छी 43 वर्ष है।

बता दें कि चार दिन पहले ही बलौदाबाजार में इसी तरह की घटना हुई। जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतकों में एक मासूम, दो महिला व एक बालक था।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: