छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अंधेरे में चल रहा था अवैध खनन, 6 वाहन जब्त

अवैध खनिज परिवहन

रायपुर। कोरिया जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामाले में बीते दिनों संचालित विशेष अभियान में विभाग की टीम ने दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर और एक मिनी ट्रक सहित कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों से अवैध रूप से कोयला, गिट्टी और ईंट का परिवहन किया जा रहा था।

खनिज विभाग के अनुसार कार्रवाई बैकुंठपुर, पटना और शिवपुर-चरचा थाना क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान टीम को कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते मिले। इसके बाद सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर संबंधित थाना परिसरों में अभिरक्षा में रखा गया।

जिन वाहनों पर कार्रवाई हुई उनमें मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 2435, ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 16 सीजी 6738, सीजी 15 एसी 3349 और सीजी 16 सीआर 2013 शामिल हैं। वहीं सीजी 10 एएम 7044 और सीजी 10 एएम 5428 क्रमांक के दो हाईवा भी जब्त किए गए हैं। खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनिज माफियाओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: