छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ICC का ऐतिहासिक फैसला : अब World Cup में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव.. जानिए क्या

n6881650731762539480551a165ae4ede7d8000a9197e50f48b7c9ef513b8189264cd61b27d5cc0d4cc9142

महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप 2025 की अपार सफलता के बाद बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 2029 महिला वनडे वर्ल्ड कप में अब 8 की जगह 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। यह निर्णय दुबई में हुई ICC बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और प्रतिस्पर्धा को और मजबूत बनाना है। नवी मुंबई में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता और प्रदर्शन स्तर ने आईसीसी को विस्तार पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।

अब यह बदलाव 2029 से लागू होगा, जिससे महिला क्रिकेट का दायरा और बड़ा होगा। आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा- ‘वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए, बोर्ड ने 2029 टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमति जताई है।’ टूर्नामेंट के दौरान लगभग 3 लाख दर्शकों ने स्टेडियम में मैच देखे, जो महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भारत में करीब 50 करोड़ दर्शक जुड़े, जिसने दर्शकों की अभूतपूर्व रुचि को दर्शाया।

आईसीसी के इस कदम से महिला क्रिकेट को एक वैश्विक मंच मिलेगा, जहां उभरती टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि बांग्लादेश, आयरलैंड और श्रीलंका जैसी टीमें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। यह फैसला न केवल खेल के स्तर को ऊंचा उठाएगा, बल्कि महिला क्रिकेट को दुनिया भर में नई पहचान भी दिलाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: