छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया विधानसभा ने इस लोकसभा में जो ऐतिहासिक बढ़त दिलाई उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा : राधेश्याम राठिया

  • सदस्यता पर्व में चपले और जोबी मंडल का योगदान यादगार होगा : श्रीकान्त सोमावार

खरसिया: विगत दिनांक 24 अगस्त 2024 को खरसिया विधानसभा के भालूनारा में चपले और जोबी मंडल के सदस्यता पर्व की बैठक रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य एवम् भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार एवम् भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष पवन शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस बैठक में रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने खरसिया विधानसभा के इन दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं में जनता को आभार व्यक्त किया, उन्होंने लोकसभा चुनाव में पहली बार खरसिया विधानसभा में 14 हजार से ज्यादा मतों से विजयी बनाया और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आप अपने-अपने बूथों में घर-घर जाकर पिछले छह महीनों में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी के सुशासन वाली सरकार की सभी उपलब्धियों को बताना है और इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में नए सदस्यों को हमसे जोड़ना है।

वही श्रीकांत सोमावार ने कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में सरगुजा और बस्तर के आदिवासियों क्षेत्रों का अहम योगदान रहा है, आदिवासी भाई हमसे ज्यादा से ज्यादा संख्या जुड़ना चाहते है और हमारे दोनों मंडलों में आदिवासी भाईयो की संख्या ज्यादा है हमें प्रयास कर उन तक जाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्होंने भाजपा के साथ जोड़ना चाहिए। वहीं पवन शर्मा ने हमे ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता कैसे ग्रहण करनी है उस पर ध्यान आकर्षित किए बताया कि हम मोबाइल से एसएमएस  के माध्यम से, नमो ऐप्स के माध्यम से, बार कोड के माध्यम से और भाजपा की वेब साइट के माध्यम से और साथ ही साथ ऑफलाइन भी सदस्य बन सकते है, सदस्य बनने के लिए पूरे फॉर्मेलिटी पूरी करनी अनिवार्य है जो आने वाले समय में सक्रिय सदस्य बनने में भी सहयोग करेगा।

इस बैठक को महेश साहू, कमल गर्ग, सनत नायक, कन्हैया राठिया, प्रीतम राठिया ने भी संबोधित किया और दोनो मंडलों से चपले मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, परखित डनसेना, भूपेंद्र वर्मा, रामाधार गबेल,  छेदू राम राठिया, श्रीमती आलम राठिया, धर्म सिंह राठिया, सुखलाल डनसेना, प्यारे लाल चौहान, संजय राठिया, खेम साहू, श्याम सुंदर, राकेश दर्शन, दयाराम दर्शन, महेंद्र पटेल, अनिल यादव सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, बैठक का संचालन जोबी मंडल महामंत्री भूपेंद्र वर्मा ने किया एवम् आभार प्रदर्शन उचित सिंह राठिया ने किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: