छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पति की हैवानियत : महिला के बाल काटे, मुंडन किया, चेहरे पर पोता कालिख, फिर हाथ पैर बांधकर बच्चों का पिलाया पेशाब.. घटना का करवाया वीडियो सूट..

E0A4AAE0A4A4E0A4BFE0A495E0A580E0A4B9E0A588E0A4B5E0A4BEE0A4A8E0A4BFE0A4AFE0A4A4

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से पति की हैवानियत का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडिया सामने आया है। जहां चरित्र शंका में पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई किया, फिर हाथ-पैर बांधकर बच्चों के सामने ही मुंडन कर दिया। जब इससे भी पति का दिल नहीं भरा तो अपने बच्चों को पेशाब करवाकर पत्नी को जबरदस्ती पिला दिया। आरोपी ने इस पूरे घटनाक्रम का बकायदा वीडियो भी शूट करवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। जानकारी के मुताबिक, घटना कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र की है। पीड़िता महिला सूरजपुर जिले की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला दलित सामाज से है और उसका प्रेम विवाह 20 साल पहले 2006 में रुनियाडीह गांव निवासी आरोपी जितेंद्र के साथ हुआ था। महिला और आरोपी के चार बच्चे भी है। इसी बीच मतभेद बढ़ने पर दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। सूरजपुर निवासी पीड़ित महिला कोरिया जिले के कटकनो पण्डोपारा में अपने किसी रिश्तेदार के घर पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति भी वहां पहुंच गया और महिला से पहले तो बेदम मारपीट की। इसके बाद महिला के हाथ पैर बांधकर उसका मुंडन किया।

इतना ही नहीं अपने बच्चों से पेशाब करवा कर महिला को जबरदस्ती पेशाब भी पिला दिया। महिला ने घटना की शिकायत भी दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस ने मामूली धारा पर अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक के नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नवा रायपुर मंत्रालय में ड्राइवर का काम करता है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: