छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की बड़ी फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कलेक्टर जल्द बदल सकते हैं

mahanadibahwan 1656414114 1

रायपुर। नए साल में राज्य सरकार में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल की आहट तेज हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह आईएएस अफसरों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना है। प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसरों में डॉ. प्रियंका शुक्ला के बाद जगदलपुर कलेक्टर एस. हरीश और बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी का नाम शामिल हैं। इन अफसरों की नई पोस्टिंग भी केन्द्र स्तर पर हो चुकी है।

बदलेंगे कई जिलों के कलेक्टर
माना जा रहा है कि इन्हें जल्द रिलीव किया जाएगा। ऐसे में आईएएस अफसरों की एक तबादला सूची जारी होना तय है। इसमें कई जिलों के कलेक्टर में भी बदलाव हो सकता है। प्रशासनिक गलियारों में इस घटनाक्रम को बड़े फेरबदल की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर दो जिलों के कलेक्टरों के एक साथ रिलीव होने से जिला प्रशासन की कमान नए अधिकारियों को सौंपे जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

हो सकती है नई जिम्मेदारियों की घोषणा
माना जा रहा है कि अफसरों के रिलीव होते ही राज्य सरकार मंत्रालय और जिला स्तर पर व्यापक प्रशासनिक बदलाव कर सकती है। कुछ और अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी इसी क्रम में संभव है। ऐसे में आने वाले दिनों में मंत्रालय से लेकर मैदानी प्रशासन तक नई पदस्थापनाओं को लेकर हलचल तेज रहने के संकेत हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: