छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अंधभक्ति की खौफनाक घटना : 11वीं की छात्रा ने भगवान शिव को अपनी जीभ अर्पित की

image 2024 12 30T204224.737 1024x576 1

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के फोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने भगवान शंकर के प्रति अपनी अनोखी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए अपनी जीभ काटकर उन्हें अर्पित कर दी। इस घटना के बाद छात्रा ने मंदिर के अंदर खुद को बंद कर लिया और साधना में लीन हो गई। इस विचित्र घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा ने एक कागज पर संदेश लिखा है, जिसमें उसने दो दिन बाद मंदिर से बाहर आने की बात कही है। इसके साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर मचाने या अंदर आने से सख्त मना किया है। उसने चेतावनी दी है कि अगर कोई मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश करेगा तो वह खुद को मार लेगी। इस घटना के बाद से गांव के लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए हैं।

whatsapp image 2024 12 30 at 81341698337076650035
whatsapp image 2024 12 30 at 87632335233483470955

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: