छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भूपदेवपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने ग्रामीण को कुचला, चालक के खिलाफ केस दर्ज

%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0 %E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE

रायगढ़, 27 अप्रैल। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदीझरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीते 25 अप्रैल की दोपहर करीब पौने चार बजे की है, जब हरदीझरिया निवासी कमल सिंह सिदार सामान लेने के लिए एनएच रोड की ओर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक आ रही कार क्रमांक 25 BH 3695 G ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमल सिंह सिदार के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के बेटे पूनीराम को गांव के ही राजू सिदार ने दी, जिसके बाद बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। वहां सड़क पर कमल सिंह का शव पड़ा हुआ था और पास ही दुर्घटनाग्रस्त कार खड़ी थी।

मामले की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने पूनीराम की शिकायत पर धारा 106(1) और 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: