Skip to content

NH-49 पर भीषण टक्कर! तेज रफ्तार ट्रेलर ने हार्वेस्टर को कुचला, चालक की मौके पर मौत – आरोपी फरार

सक्ती। रविवार सुबह सक्ती जिले के नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को दहला दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहा ट्रेलर (क्रमांक CG 04 QB 0112) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव (45 वर्ष), निवासी सोनपैरी, थाना मंदिर हसौद रायपुर, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक गोविंद यादव हार्वेस्टर क्रमांक CG 04 NM 6623 से फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। यह हार्वेस्टर रायपुर निवासी तोपेश्वर बघेल का बताया गया है, जिसे राजेंद्र सरवानी द्वारा किराए पर चलाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रायगढ़ से चांपा की ओर राखड़ खाली कर वापस लौट रहा ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रेलर सीधे खड़े हार्वेस्टर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हार्वेस्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गोविंद यादव की वहीं मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सक्ती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर एवं हार्वेस्टर को जब्त कर लिया गया है। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने हाईवे पर तेज रफ्तार व लापरवाह वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है।

इस खबर को शेयर करें:

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: