छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में बीच सड़क पर गुंडागर्दी: पिकअप की फोटो खींचने पर युवक को चप्पल और लात-घूंसों से जमीन पर पटक-पटककर पीटा

E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A4A2E0A4BCE0A4AEE0A587E0A482E0A4AEE0A4BEE0A4B0E0A4AAE0A580E0A49F

रायगढ़। रायगढ़ में पिकअप की फोटो खींचने पर युवक की चप्पल और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी पिकअप मालिक युवक को उठाकर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहा है। दरअसल, पीड़ित युवक का नाम कमलेश गुप्ता (31) है, जो ग्राम रेगड़ी का रहने वाला है और लैलूंगा के तोलगे कृषि सेवा केंद्र में काम करता है। कृषि केंद्र के पास एक पिकअप खड़ी थी। मालिक ने कर्मचारी को उस पिकअप की फोटो खींचकर लाने कहा। कर्मचारी ने पिकअप की फोटो खींचकर रख ली। इसी बात पर पिकअप मालिक भड़क गया और मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार की सुबह कमलेश कृषि केंद्र में काम कर रहा था। दुकान के मालिक बजरंग अग्रवाल ने पास खड़ी पिकअप के नंबर का फोटो खींचने कहा। मालिक के कहने पर कमलेश बाहर गया और मोबाइल से गाड़ी की फोटो खींचकर बजरंग को दे दी। कमलेश जब फोटो खींचकर लौटा, तभी वहां पास में ‘प्रेम बाजार’ दुकान चलाने वाला धीरज मित्तल पहुंच गया। धीरज का कहना था कि कमलेश ने उसकी दुकान और उसकी पिकअप गाड़ी की फोटो क्यों खींची। इसी बात को लेकर धीरज गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते उसने कमलेश की पिटाई कर दी। पीड़ित युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान धीरज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं, इस घटना में कमलेश के सिर, कंधे और जबड़े पर गंभीर चोटें आई है। उसने थाने पहुंचकर धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आगे की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद लैलूंगा निवासी धीरज मित्तल (32) ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धीरज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कमलेश गुप्ता उसके गोदाम के पास आया और गोदाम के सामने का वीडियो बनाने लगा, जब धीरज ने उसे वीडियो बनाने से मना किया, तो कमलेश गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

किसी तरह आस-पास के लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पूरे मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share:
error: Content is protected !!