छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सदस्यों एवं वॉलंटियर्स को मिलेगी विशेष छूट

image editor output image2114493072 1755097838442
  • हेल्पिंग हैंड्स एवं एम एम आई नारायण के बीच एम ओ सी साइन

रायपुर। मानवसेवा माधवसेवा का संकल्प लेकर प्रदेश सहित पूरे देश के कोने कोने तक निःशुल्क रक्त हेतु मदद पहुंचाने वाली संस्था एवं पर्यावरण से लेकर मुफ्त शिक्षा मुफ्त इलाज , पुलिस प्रशासन के अभियानों में कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी रहने वाली संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन आज हर दिल में राज करते जा रहा है। हर गरीब हर असहाय जब राजधानी रायपुर पहुंचता है तो उन्हें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन अकेला या अनजान शहर महसूस नहीं होने देता है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन व्हाट्सएप ग्रुप एवं वेबसाइट के जरिए मदद पहुंचाता है 24 घंटे सेवा हेतु उपलब्ध है। कई बार देखा जाता है कि कुछ परिवार के सदस्य मरीजों के साथ अकेले होते है किसी का कोई नहीं होता तो किसी के साथ बूढ़े मां बाप या किसी के माता पिता एडमिट होते है तो छोटे बच्चे अकेले डरे सहमे रहते है। इन सबको अपना परिवार समझ अपना समझ हेल्पिंग हैंड्स इनका ख्याल रखता है इनके इलाज से लेकर खाने रहने की व्यवस्था देखता है।

इसी कड़ी में आपको बता दे कि राज्य की एम एम आई नारायण हॉस्पिटल एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के बीच एक एम ओ यू साइन हुआ है जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के लेटर पैड से आपको विशेष लाभ मिलेगा। कई प्रकार के विशेष छूट मुफ्त एंबुलेंस सर्विस जैसे लाभ मिलेंगे। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक रमेश अग्रवाल संरक्षक मनोज गोयल ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने श्री बालाजी हॉस्पिटल के साथ भी एम ओ यू साइन किया हुआ है जिसमें 50 प्रतिशत तक की छूट है साथ ही कई बीमारियों में मुफ्त इलाज भी है। जो असहाय गरीब जरूरतमंद लोग रहते है हम उनका इलाज मुफ्त में करवाने का हर संभव प्रयास करते है। वही महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबीता अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ने बताया कि मानवसेवा माधवसेवा ही हमारा संकल्प है आर्थिक स्थिति के अभाव में किसी की जान न जाए रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए कोई भी भूखा पेट न सोए ये हमारा संकल्प है। और आने वाले दिनों में हम प्रयासरत रहेंगे को और अच्छे बड़े आयोजन हम कर पाए।

db3b4587bad0451f82ca719eaaa94aa07109823997825301563

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: