छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हार्दिक का नो-लुक शॉट बना इंटरनेट सेंसेशन! शॉट और अद्भुत स्वैग ने लूटी महफिल! वीडियो बना देगा दीवाना.. Watch Video

IMG 20241007 WA0011

क्रिकेट डेस्क: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। हार्दिक ने 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 39 रनों की तूफानी पारी खेली। खासकर उनके द्वारा लगाया गया ‘नो-लुक शॉट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर दर्शकों और कमेंटेटरों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

मैच के 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद के ओवर में लगातार तीन बाउंड्री लगाई। तीसरी गेंद पर उन्होंने विकेट के पीछे ‘नो-लुक शॉट’ खेला, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। गेंद कीपर के ऊपर से निकलते हुए बाउंड्री पार कर गई। इसके बाद, हार्दिक ने तस्कीन अहमद को घूरते हुए अपनी धाक जमाई। चौथी गेंद पर बल्ला उनके हाथ से छूट गया, लेकिन उन्होंने अगली गेंद पर लंबा छक्का मारकर मैच का समापन किया।

माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 128 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 49 गेंद शेष रहते हुए 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: