छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रकृति का दुर्लभ उपहार: 35 हजार रुपये किलो बिकता है ये मशरूम

IMG 20250427 WA0005

भारत के हिमालयी क्षेत्र में प्रकृति ने एक अद्भुत खजाना संजोकर रखा है, जिसे गुच्ची मशरूम के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में पनपने वाला यह मशरूम न केवल स्वाद और पोषण का अद्वितीय संगम है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत भी बना हुआ है। गुच्ची मशरूम को चेनू, रोंटू, छतरी, चटमोर और डुंगरू जैसे स्थानीय नामों से भी पुकारा जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बिना किसी बीज या उर्वरक के प्राकृतिक रूप से उगता है। गुच्ची मशरूम को मोरेल मशरूम भी कहा जाता है। मार्च से मई तक का समय इसके पनपने के लिए आदर्श माना जाता है, जब पहाड़ी इलाकों में तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। बारिश के बाद घास से ढके जंगलों में यह मशरूम नजर आता है, लेकिन इसे खोजना किसी सौभाग्य से कम नहीं।

कहा जाता है कि बिजली की कड़कड़ाहट के बाद इनकी वृद्धि और भी तेज हो जाती है। वैज्ञानिक आज भी गुच्ची मशरूम की रहस्यमय वृद्धि प्रक्रिया को पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं। बिना बीज और बिना खेती के उगने वाला यह मशरूम प्राकृतिक रहस्य बना हुआ है। यही नहीं, आयुर्वेदाचार्य भी इसके चमत्कारी औषधीय गुणों की खूब सराहना करते हैं। गुच्ची मशरूम में आयरन, विटामिन बी और सी, अमीनो एसिड और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी बनाते हैं।गुच्ची मशरूम की मांग न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बहुत अधिक है। इसकी कीमत खुले बाजार में 30,000 से 35,000 रुपये प्रति किलो तक पहुँच जाती है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में से एक बनाती है।

स्थानीय लोग बरसात के बाद जंगलों में जाकर इन्हें इकट्ठा करते हैं और फिर इन्हें सुखाकर बाजार में बेचते हैं। सुखाने के बाद इनका वजन काफी कम हो जाता है, जिससे इनकी कीमत और भी बढ़ जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर हिमाचल की वादियों में उगने वाला गुच्ची मशरूम वास्तव में प्रकृति का एक अनमोल उपहार है, जो स्वाद, पोषण और आर्थिक समृद्धि, तीनों का अद्वितीय मेल प्रस्तुत करता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: