छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! IPL 2026 में रायपुर बना RCB का नया होम ग्राउंड

image 50 4

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में IPL के दो मैच आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम IPL के दौरान रायपुर में मैच खेलेगी। इसी सिलसिले में RCB के CEO ने मुलाकात की और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

सीएम साय ने कहा कि IPL जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। साथ ही इससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी।

गौरतलब है कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब IPL मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर खास जगह बनाने जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: