छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर : सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर

04 10 2024 sachin tendulkar in raipur

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। दरअसल, इस साल होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले संस्करण का मैच मुंबई और लखनऊ के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी खेला जाएगा। जल्द छत्तीसगढ़ क्रकेट संघ द्वारा इसकी पुष्टि की जा सकती है। इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर के क्रिकेट के दिग्गज भारत में इकट्ठा होंगे। छह टीमों की इस लीग में सचिन रमेश तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। आईएमएल की शुरुआत में छह क्रिकेट खेलने वाले देशों भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेट सितारे शामिल होंगे। बतादें कि इसके पहले रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले हुए थे। 2021 और 2022 में सचिन की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स ने दोनों ही बार खिताब अपने नाम किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: