छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत युवाओं के लिए 192 संविदा पदों पर नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में संविदा आधार पर कुल 192 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों की नियुक्ति जिला पंचायत स्तर पर 62 और विकासखण्ड स्तर पर 130 की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 तक पूरी करनी होगी।
आवेदन केवल संबंधित जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नाम से शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। एक उम्मीदवार केवल एक जिले में आवेदन करने के पात्र होंगे। यदि किसी ने एक से अधिक जिलों में आवेदन किया तो सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।
विस्तृत जानकारी और आवेदन का प्रारूप राज्य की आधिकारिक वेबसाइट और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जिले की वेबसाइट पर भी इस विज्ञापन की जानकारी उपलब्ध है।


























