छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बजट के बाद रायपुर में सोना-चांदी धड़ाम! सोना ₹10,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, निवेशकों में मचा हड़कंप

image editor output image913961862 1770021734006

रायपुर। वित्त मंत्री द्वारा बीते दिन पेश किए गए साल 2026 के केंद्रीय बजट के बाद सोना और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है। फरवरी की शुरुआत में सोने की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है। वित्त मंत्री द्वारा बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई सीधी और बड़ी घोषणा न होने के बाद कमोडिटी मार्केट में निवेशकों ने सतर्कता दिखाई और इसके रिजल्ट में कीमती धातुओं के भाव गिर गए।

सोने चांदी के दाम में गिरावट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है कि आज सोने के दाम में 10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोने की कीमत अब 152,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी के भाव में भी भारी गिरावट हुई और यह 30,000 रुपए घटकर 265,000 रुपए प्रति किलो रह गई है।

माना जा रहा है कि बजट के बाद निवेशकों ने सोने और चांदी की ओर से अपने निवेश कुछ हद तक हटा लिया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी घरेलू बाजार में गिरावट का कारण बना। बजट में कोई विशेष राहत या कर छूट न मिलने से निवेशकों ने सोने और चांदी से अपने निवेश को फिलहाल कम कर दिया है।

हफ्तेभर में बढ़त, लेकिन आज हल्की नरमी
हालांकि आज सोने के दाम गिरे हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो सोने में मजबूती बनी हुई है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1380 रुपये बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1260 रुपये महंगा हुआ है। यानी लंबे समय के लिहाज से सोने में अब भी मजबूती दिखाई दे रही है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

चांदी के भाव में गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 2 फरवरी की सुबह चांदी के भाव 30,000 रुपए घटकर 265,000 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी के दाम करीब 15,000 रुपये बढ़े हैं। 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों की कमजोरी, डॉलर में तेजी और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर फिलहाल कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: