रायगढ़। तेज़ी से बदलते दौर में, जहाँ हर व्यवसाय के लिए ‘डिजिटल’ होना अब महज़ एक विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता बन चुका है, वहीं कई लोग आज भी अपने कम्फ़र्ट ज़ोन से बाहर निकलने में हिचकिचाते हैं। इसी बीच रायगढ़ के एक युवा ने तकनीक की समझ और निरंतर प्रयासों के सहारे यह दिखा दिया है कि अवसर हमेशा बड़े शहरों से ही नहीं, सीमित संसाधनों वाले छोटे इलाकों से भी पैदा किए जा सकते हैं। डिजिटल सेवाओं को लेकर उनकी शुरुआती दूरदृष्टि और सीखने की जिद ने न सिर्फ उनका रास्ता बनाया, बल्कि रायगढ़ को सूचना-प्रौद्योगिकी के नए मानचित्र पर भी स्थान दिलाया। इसी सोच और तैयारी का परिणाम आगे चलकर INFOWT Information Web Technologies Pvt. Ltd. के रूप में सामने आया एक ऐसी कंपनी, जिसने स्थानीय स्तर पर पेशेवर डिजिटल सेवाओं का भरोसेमंद विकल्प तैयार किया है।
गांव की पृष्ठभूमि से शुरू हुआ सफर
किरण साहू मूलतः बरमकेला विकासखंड के बोईरडीह गाँव से आते हैं। एक ऐसा इलाका जहाँ तकनीक की पहुँच सीमित थी, लेकिन जिज्ञासा और सीखने की इच्छा ने उनके लिए नए रास्ते खोले। साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े किरण की रुचि स्कूल के दौर से ही कंप्यूटर और इंटरनेट की दुनिया की ओर बढ़ती गई। कॉलेज पहुँचते-पहुँचते उन्होंने यह स्पष्ट रूप से महसूस कर लिया था कि आने वाला समय डिजिटल सेवाओं पर आधारित होगा। इसी समझ के साथ उन्होंने स्वयं सीखते हुए टेक्नोलॉजी की बारीकियों को जाना और अपने लिए एक नई दिशा तैयार की।
ब्लॉगर से शुरुआत, फिर वेबसाइट और बढ़ता अनुभव
एक ब्लॉगर के रूप में किरण ने डिजिटल क्षेत्र में सरल शुरुआत किया। उन्होंने दूसरों के लिए लेख लिखे, वेबसाइटों के लिए सामग्री तैयार की और इसी दौरान ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर काम करने की तकनीकी समझ विकसित की। कुछ ही समय में उन्होंने अपनी पहली वेबसाइट तैयार कर ली। सीमित साधनों के बावजूद की गई इस कोशिश को लोगों ने सराहा और धीरे-धीरे उनकी वेबसाइट पर लाखों विज़िटर जुड़ने लगे। तकनीक को लेकर उनकी मेहनत और स्थिरता को 2018 में गूगल ने भी सराहा और सम्मानित किया।
एक दशक तक अकेले काम, फिर रायगढ़ में टीम बनाने का फैसला
2013 से 2023 तक किरण ने अधिकांश काम अकेले ही किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों प्रोजेक्ट पूरे किए, कई लोगों और व्यवसायों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा। लेकिन समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि बड़े पैमाने पर सेवाएँ देने के लिए टीम की जरूरत है। इसी सोच के साथ 2023 में उन्होंने रायगढ़ में INFOWT का पहला ऑफिस शुरू किया। महज एक साल में कंपनी से 15 से अधिक प्रोफेशनल्स जुड़ गए और टीम ने एक साथ कई तकनीकी सेवाएँ देना शुरू कर दिया।
स्थानीय व्यवसायों के लिए बड़ी सुविधा
INFOWT आज रायगढ़ की उन चुनिंदा कंपनियों में है जो सभी प्रमुख डिजिटल सेवाएँ पेशेवर मानकों के साथ उपलब्ध कराती हैं –
◾ वेबसाइट डिज़ाइन
◾ डिजिटल मार्केटिंग
◾ मोबाइल ऐप डेवलपमेंट
◾ ग्राफ़िक डिज़ाइन
◾ वीडियो एडिटिंग
◾ एनीमेशन और ब्रांडिंग
◾ सॉफ्टवेयर एवं वेब सॉल्यूशंस
पहले जिन सेवाओं के लिए स्थानीय व्यवसायों को बड़े शहरों की एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वही काम रायगढ़ में ही पारदर्शी और किफ़ायती रूप में उपलब्ध हैं।

ब्लैक फ्राइडे पर बड़ा ऑफ़र डिजिटल होने का आसान मौका
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर ब्लैक फ्राइडे के अवसर पर INFOWT ने पहली बार एक विशेष ऑफ़र की घोषणा की है
- 3 साल का डोमेन + सर्वर : ₹10,000
- मनचाही वेबसाइट : ₹10,000
- कुल प्रारंभिक लागत : ₹20,000
डोमेन व सर्वर का भुगतान तुरंत, जबकि वेबसाइट की राशि No Cost EMI में चुकाई जा सकती है। ध्यान रखें ऑफर केवल 28 नवंबर 2025 तक लागू है।
सबसे खास बात
डोमेन और सर्वर ग्राहक के नाम पर ही खरीदे जाते हैं, जिससे भविष्य में पारदर्शिता बनी रहती है। कई एजेंसियाँ इन सेवाओं को अपने नियंत्रण में रखती हैं, लेकिन INFOWT इस मॉडल को पूरी तरह ग्राहक-केंद्रित रखता है।
रायगढ़ के व्यापारियों के लिए नया अवसर
बदलते बाजार में डिजिटल पहचान किसी भी व्यवसाय की सबसे पहली आवश्यकता बन चुकी है। चाहे वह दुकान हो, सेवा हो, स्टार्टअप हो या किसी कंपनी का ब्रांड। किरण साहू और उनकी टीम आज स्थानीय उद्यमियों के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को न सिर्फ सुलभ, बल्कि सरल भी बना रहे हैं। कई छोटे व्यवसायों ने INFOWT की सेवाएँ लेकर अपने काम का विस्तार किया है और ऑनलाइन ग्राहक आधार बढ़ाया है। अगर आप भी अपना व्यापार डिजिटल मार्केटिंग में बढ़ाना चाहते हैं तो तत्काल किरण से संपर्क करें और अपने व्यापार का डिजिटल विस्तार करें –
ऑफ़िस पता: कोतरा रोड, पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर, सोनी भवन, रायगढ़ (छ.ग.)।
संपर्क नंबर: +91 9644772226
INFOWT का इंस्टाग्राम को फॉलो करें और डिजिटल अनुभव देखें



























You must be logged in to post a comment.