बसना: महासमुंद जिले के मल्टीस्पेशलिटी अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ. एन. के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी 09 अगस्त शुक्रवार को सुबह 10 बजे से एक विशाल निःशुल्क यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में छत्तीसगढ़ के प्रमुख यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. तुषार दानी (MBBS, MS, MCH) अपनी सेवाएं देंगे। इस कैंप में मूत्र एवं पथरी संबंधित जांच, परामर्श और ऑपरेशन की सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. तुषार दानी द्वारा निम्नलिखित समस्याओं का इलाज किया जाएगा:
- किडनी की पथरी का समुचित इलाज और सर्जरी
- प्रोस्टेट का इलाज और सर्जरी
- किडनी में सूजन और सिकुड़न का इलाज
- पुरुषों में बाँझपन और नपुंसकता का उपचार
- मूत्रकोष का संक्रमण और मूत्र नली का सिकुड़न
- किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
- पेशाब का रुक-रुक कर आना, लीक करना या खून आना
- पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
- इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं
- ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक की समस्याएं
विशेष सुविधाएं
हॉस्पिटल में बीजू कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट और पथरी के ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क हैं। इसके साथ ही, मरीज की जांच, रहना, खाना, दवाइयां और सम्पूर्ण इलाज भी मुफ्त है। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 18 जुलाई को भर्ती होना आवश्यक है। सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच में 50% की छूट भी उपलब्ध होगी।
रजिस्ट्रेशन और संपर्क
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
- 84618-11000
- 77708-68473
- 77730-86100
यह कैम्प महासमुंद जिला, बसना क्षेत्र के स्थानीय लोगों के अलावा सारंगढ़, शिवरीनारायण, बिलाईगढ़, रायगढ़, सरिया, बरमकेला, पुसौर, जांजगीर-चांपा, सक्ति जैसे अन्य स्थानों के यूरोलॉजी की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
पता: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला-महासमुंद, छत्तीसगढ़

























You must be logged in to post a comment.