छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भीषण सड़क हादसा : एक ही बाइक पर 4 सवार, ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत, 2 गंभीर

BeFunky design 43 1 1

बलौदाबाजार। भाटापारा में आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर नंबर न लिखे होने के चलते बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि एक ही बाईक पर 4 लोग सवार होकर जा रहे थे और बाइक का नियंत्रण खोने के कारण वह वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक के पिछले चक्कों के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज का सहारा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस को जांच में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगा था. फिलहाल भाटापारा ग्रामीण पुलिस यह पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि मोटरसाइकिल सवार किस दिशा से आ रहे थे और दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: