छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्टाईगर गोटी से जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा रिमांड पर

IMG 20240802 WA0016

रायगढ़। आज दिनांक 02 अगस्त 2024 के सुबह थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखा जिंदल पार्किंग के पास कुछ लड़के स्टाइगर गोटी से रूपए दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जांच, माईनर एक्ट के कार्रवाई के लिए रवाना हुए स्टाफ को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा थाना कोतरारोड़ के पेट्रोलिंग के साथ मिलकर मुखबीर के बताए स्थान की घेराबंदी कर स्टाईगर गोटी से जुआ खिला रहे और खेल रहे चार व्यक्तियों को पकड़ा।

जुआड़ी- (1) शीतल सिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 35 साल निवासी सारंगढ़ बस स्टैंड बजरंगपारा थाना जूटमिल (2) विकास भारती पिता पूरनलाल भारती उम्र 37 साल निवासी मिट्ठुमुडा थाना जूटमिल (3) दिग्विजय सिंह पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी कैदीमुडा थाना जूटमिल (4) दीपक सोनवानी पिता स्वर्गीय चौतू सोनवानी उम्र 27 साल मौधापारा थाना जूटमिल के कब्जे से 03 स्टाईगर गोटी, जुमला रकम करीब ₹1000 की जप्ती की गई है।

जुआरियों पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 263/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जुआ रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: