छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स में निधन, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्त किया गहरा शोक

image editor output image 792127861 1735234658333

रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकॉउंट से जारी पोस्ट में लिखा – “देश आपका आभारी रहेगा, सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा, “एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को पूर्व सीएम ने बड़ी क्षति बताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति।”

image editor output image 792127861 17352346821984015594887243223239

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: