छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कम लागत में अलादीन की चिराग जैसी खेती, ये फसल ठंड में देगी लाखों की कमाई! जानें नाम

2340 2368 2360 2368 2347 2360 2354 2346 2352 2358 2379 2343

अगर आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो तीसी की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इसे “अलादीन की चिराग” भी कहा जाता है, क्योंकि सही समय पर इसकी खेती कर आप ठंड के मौसम में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। तीसी एक महत्वपूर्ण तिलहनी और रेशेदार फसल है। इसकी मांग बाजार में बहुत ज्यादा है। इसका तेल, लड्डू, औषधि और कॉस्मेटिक उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि इसके बीज और तेल की कीमत हमेशा उच्च रहती है।

तीसी की खेती कब और कैसे करें

तीसी की बुवाई रबी सीजन (अक्टूबर-नवंबर) में सबसे बेहतर होती है। इसकी खेती कम लागत में की जा सकती है और इसे व्यावसायिक रूप से उगाना काफी फायदेमंद है।

  1. मिट्टी का चुनाव:
    • दोमट या मध्यम काली मिट्टी, जिसमें जल निकासी अच्छी हो।
  2. खेत की तैयारी:
    • गहरी जुताई करें और मिट्टी में गोबर की खाद मिलाएं।
  3. बीज का उपचार:
    • बीजों को रोगों से बचाने के लिए थीरम या कार्बेन्डाजिम से उपचारित करें।
  4. बुवाई का तरीका:
    • कतार से कतार की दूरी 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी रखें।
    • एक हेक्टेयर में लगभग 30-45 किलो बीज पर्याप्त होते हैं।
  5. फसल तैयार होने का समय:
    • बुवाई के 110-120 दिनों में तीसी की फसल तैयार हो जाती है।

पैदावार और आमदनी

तीसी की खेती से किसानों को अच्छी कमाई देखने को मिलती है। ठंड के मौसम में इसका मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा रहती है।

  • एक हेक्टेयर में पैदावार: लगभग 15-17 क्विंटल
  • मार्केट रेट: लगभग 7200 रुपए प्रति क्विंटल

सही किस्म का चयन करके आप पैदावार बढ़ा सकते हैं और लाखों रुपए की आमदनी कमा सकते हैं।

क्यों है तीसी की खेती फायदेमंद

  1. कम लागत में अधिक मुनाफा।
  2. तेल, लड्डू और औषधि उद्योग में उच्च मांग।
  3. ठंड के मौसम में अच्छी मार्केटिंग।
  4. खेती आसान और समयबद्ध।

अगर आप व्यावसायिक खेती करना चाहते हैं और अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो तीसी की खेती आपके लिए सबसे सही विकल्प है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: