छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दशहरा से पहले किसानों को मिलेगी दोहरी खुशी

171784 farmers 4

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि सरकार ने 18वीं किस्त के लाभार्थियों की सूची बनाना शुरू कर दिया है. इसमें खास बात है कि कुछ किसानों के खाते में 2000 नहीं, बल्कि 5000 रुपए क्रेडिट किये जाएंगे. आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को सरकार मानधन किसान योजना की सुविधा का लाभ भी देती है. जिन किसानों ने उसमें आवेदन किया है. हालांकि मानधन योजना का लाभ सिर्फ वे ही किसान ले पाते हैं जिनका रजिस्ट्रेशन पीएम किसान सम्मान निधि में है..

दरअसल, छोटी जोत के किसानों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से योजना संचालित की है. जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपए की आर्थिक मदद सरकार की से दी जाती है.लेकिन उन्हीं किसानों के लिए सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना के नाम से एक स्कीम संचालित की है. जिसे लेने के लिए संबंधित किसान को प्रतिमाह 55 रुपए का निवेश करना होता है. इसके लिए अलग से आवेदन की जरूरत भी नहीं होती. पीएम किसान निधि के फॉर्म पर मानधन योजना का विकल्प होता है. जैसे ही संबंधित किसान की उम्र 60 साल होती है तो उसे पीएम किसान निधि के तहत प्रतिमाह 3000 रुपए की पेंशन भी मिलती है. यानि 36000 रुपए प्रति साल.

आपको बता दें कि जिन किसानों ने मानधन योजना के तहत आवेदन किया है. उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर प्रतिमाह 3000 रुपए देने का प्रावधान है. इस बार बताया जा रहा है कि संयोग से मानधन योजना व पीएम किसान निधि की 18वीं किस्त एक साथ ही खाते में क्रेडिट करने की प्लानिंग सरकार की है. हालांकि आपको बता दें कि मानधन योजना का लाभ लेने के लिए 55 रुपए का निवेश भी संबंधित किसान को

करना होता है. जिसके बाद जैसे ही आवेदक किसान की उम्र 60 साल होती है. उसे मानधन के तहत 3000 रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिलना शुरू हो जाती है..

सालाना खाते में जमा होंगे 42000 रुपए

आपको बता दें कि मानधन योजना का लाभ वे ही किसान ले सकते हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं. साथ ही उनकी ईकेवाईसी पहले से हो रखी है. पीएम किसान निधि के रजिस्ट्रेशन पर ही आप इसका लाभ ले सकते हैं. स्कीम का लाभ लेने के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है. प्रधानमंत्री मानधन योजना में आपको 55 से 200 रुपए प्रतिमाह तक निवेश करना होता है.अगर आप 30 की उम्र में निवेश करते हैं तो आपको 110 40 की उम्र में 200 रुपये का निवेश करना होगा. जिसके बाद जैसे ही लाभार्थी किसान की उम्र60 साल हो जाएगी तो उसे योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. यानि ऐसे किसानों के खाते में 6000+36000=42000 रुपए सरकार की ओर से मिलेंगे.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: