छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धनागर में खाद की कमी को लेकर किसानों का चक्काजाम, 7 गांव के 150 किसान सड़क पर उतरे

IMG 20250709 WA0000
  • पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने दिया समर्थन

रायगढ़। जिले में खाद की कमी को लेकर मंगलवार की सुबह धनागर गांव में किसानों ने चक्काजाम कर दिया। डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिसकी जानकारी लगने के बाद पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी उनके समर्थन में पहुंच गए। दरअसल, सुबह करीब साढ़े 9 बजे किसानों को आंदोलन शुरू हुआ। धनागर मेन रोड पर चक्काजाम किया गया। जिसमें धनागर, जोरापाली, भगनपुर, कोसमनारा, जामपाली, कुसमुरा समेत 7 गांव के 150 से अधिक किसान ष्ठ्रक्क खाद की समस्या को दूर करने की मांग कर रहे थे। किसानों का कहना है कि, धनागर सोसाइटी में करीब 3500 डीएपी खाद की डिमांड है। यहां मात्र 500 बोरी डीएपी सोसाइटी में भेजा गया है। इससे किसानों की खाद पूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण वे लगातार खेती में पिछड़ते जा रहे हैं। किसानों के आंदोलन की जानकारी जब पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल को लगी, तो वे भी किसानों के समर्थन में पहुंच गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश दी, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे।

600 बोरी और खाद मंगाया गया
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि, अभी 600 बोरा डीएपी खाद भेजा जाएगा। 2-3 दिनों में 1200-1300 बोरा ष्ठ्रक्क खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म किया। किसानों का आंदोलन दोपहर करीब 2 बजे तक चला। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि, खाद को लेकर किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। ष्ठ्रक्क खाद की जितनी डिमांड है। उससे केवल 20 प्रतिशत ही पहुंचा है। इसे किसान आपस में बांट भी नहीं पाएंगे। सरकार डीएपी की पूर्ति जल्दी करे। सभी जगह यह स्थिति है। अगर जल्द समस्या दूर नहीं होती है, तो प्रदेश और जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

तो फसल हो जाएगी चौपट
बनहर गांव के किसान अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि, डीएपी खाद बिल्कुल नहीं मिला है। रोपाई करने के लिए किसान तैयार हैं और खाद नहीं मिलने की वजह से एक सप्ताह खेती किसानी में पिछड़ गए हैं। 4-5 दिन के अंदर नहीं मिला तो फसल चौपट हो जाएगा। अधिकारी आए थे आश्वासन दिए हैं।

खाद की व्यवस्था की जा रही- तहसीलदार
तहसीलदार शिव कुमार डनसेना ने बताया कि, धनगार में किसानों की मांग पर 600 खाद बोरी मंगाई गई है। छोटे किसानों को खाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। अभी खाद की कमी को लेकर और कहीं से शिकायत नहीं मिली है। बिचौलियों पर भी निगरानी की जा रही है। दुकानों में निर्धारित शासकीय दर से अधिक में कोई डीएपी खाद की बिक्री करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: