छोड़कर सामग्री पर जाएँ

किसान भाई ध्यान दें : खेत खाली है ?.. उगाइये ये ग्रीन सब्जी, 30 दिन में होगी लाखों की कमाई!

HYP 5414278 palakthumb 2

अगर आप भी परंपरागत खेती-किसानी करने वाले हैं और सोच रहे हैं कि इस मौसम में कौन सी सब्जी से बेहतर मुनाफा हो सकता है, तो सितंबर का महीना पालक की खेती के लिए बिल्कुल सही है। पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे जल्दी तैयार होने वाली फसल है और कम समय में अच्छी आमदनी दे सकती है।

पालक की खेती से कमाई का अंदाजा
कृषि विशेषज्ञ मनोहर सिंह देवके के अनुसार, एक बीघा में पालक की खेती करने में लगभग ₹50,000 खर्च आता है। वहीं, इस फसल से करीब 2–3 लाख रुपए तक की कमाई की उम्मीद की जा सकती है।

पालक की खेती कैसे करें – आसान तरीका

  • खेत की अच्छी तरह जुताई करें और मिट्टी को भुरभुरी बनाएं।
  • खेत को समतल करें ताकि पानी का सही वितरण हो सके।
  • खरपतवार हटाने के लिए खेत की 2–3 बार जुताई करना आवश्यक है।
  • बुआई के तुरंत बाद सिंचाई करें।
  • खेत में कार्बनिक खाद जैसे गोबर या कंपोस्ट मिलाएं, जिससे पालक जल्दी बढ़े।

कटाई और देखभाल
पालक की पहली कटाई तब करें जब पत्तियों की लंबाई 15–30 सेंटीमीटर तक हो जाए। नियमित पानी और देखभाल से आप 25–30 दिन में पहली फसल तैयार कर सकते हैं।

मुनाफे की बात करें तो…
एक बीघा में सही देखभाल और समय पर कटाई से रोजाना कमाई शुरू हो सकती है। इससे किसान भाई सिर्फ एक महीने में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

पालक की यह फसल कम समय में तैयार होने वाली है और शुरुआती निवेश भी ज्यादा नहीं है। यदि आप खेत खाली छोड़ रहे हैं, तो सितंबर में पालक लगाना एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: