छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

9 5

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके मैनेजर को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में यह शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीन पांडेय को शनिवार शाम 6 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने कुमार विश्वास का नाम लेकर अपशब्द कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने जानकारी दी कि कॉल किसी ऐप के जरिए नहीं की गई थी, बल्कि एक साधारण फोन कॉल थी.

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह नंबर मुंबई का है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान और उसकी मंशा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. धमकी मिलने के समय कुमार विश्वास सिंगापुर में थे, जहां वे 8 से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कार्यक्रम कर रहे हैं।

इसी बीच, गाजियाबाद के हिंडन विहार स्थित बालाजी धाम मंदिर के महंत बाबा मछेंद्रनाथ को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया है. इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, नंदग्राम पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम सोहेल है और उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: