स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद इंग्लैंड के लिए पिछले दो आईसीसी वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहे। ऐसे में हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम को मर्ज करने का फैसला कर सकता है। इस फैसले के बाद दोनों देशों के खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन के नाम से उतरेगी टीम
पेरिस ओलंपिक 2024 की समाप्ति के बाद ओलंपिक फेडरेशन ने औपचारिक तौर पर ऐलान किया है कि ओलंपिक खेलों में साल 2028 में 128 सालों बाद क्रिकेट की वापसी होगी। इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलए 2028 ओलंपिक के लिए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के बजाए ग्रेट ब्रिटेन की टीम उतारने का फैसला किया है। इस फैसले के कारण, एलए 2028 ओलंपिक में हमें इंग्लैंड के बजाए ग्रेट ब्रिटेन की टीम मैदान पर खेलती हुई दिखाई देगी।
स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
ओलंपिक खेलों में इंग्लैंड की टीम नहीं बल्कि इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी एक साथ ग्रेट ब्रिटेन के रूप में हिस्सा लेते हैं। इसी कारण से ECB ने एलए 2028 ओलंपिक में इंग्लैंड की टीम के बजाए ग्रेट ब्रिटेन की टीम उतारने का निर्णय लिया है। इस मामले पर अभी तक इतनी ही जानकारी औपचारिक तौर पर दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड से इस संबंध में बातचीत करेगा।
ओलंपिक में स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
ओलंपिक खेलों में यदि क्रिकेट शामिल किया जाता है, तो एसोसिएशन नेशन के बीच क्वालिफिकेशन मुकाबले खेले जाएंगे। स्कॉटलैंड की टीम के लिए किसी भी ओलंपिक संस्करण में बतौर टीम क्वालिफाई करना कठिन हो सकता है। यदि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ओलंपिक में इंग्लैंड के बजाय ग्रेट ब्रिटेन की टीम को उतारता है, तो इससे स्कॉटलैंड के कई खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों में खेलने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इस मामले में आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण अपडेट्स आ सकते हैं।























