छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कृषक उन्नति योजना से प्रोत्साहित होकर किसान इंधर पटेल ने धान के बदले दो एकड़ में लगाई मूंगफली

IMG 20261017 WA0064
  • कृषि विभाग से मिला निःशुल्क बीज, योजना के तहत पात्रता अनुसार मिलेगी प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता

रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के ग्राम कछार निवासी किसान इंधर पटेल ने धान के बदले दो एकड़ भूमि में मूंगफली की खेती की है। योजना के तहत पात्रता अनुसार उन्हें आदान सहायता का लाभ मिलेगा।

किसान इंधर पटेल के पास लगभग 10 से 12 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उन्हें मूंगफली के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। धान की तुलना में मूंगफली की खेती में लागत कम आने, दवाइयों का कम उपयोग होने तथा श्रम की आवश्यकता कम होने के कारण उन्होंने इस फसल को अपनाया है।

धान की तुलना में मूंगफली की खेती में कम लागत
किसान इंधर पटेल ने बताया कि धान की खेती में प्रति एकड़ लगभग 30 से 35 हजार रुपये तक खर्च हो जाता है, जबकि मूंगफली की खेती में अपेक्षाकृत कम लागत आती है। उनके अनुसार, मूंगफली की खेती से बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल अपनाने के लिए शासन की योजना को उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

पात्र किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता
कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसलें अपनाने वाले पात्र किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी तथा कपास की खेती करने वाले पात्र किसानों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता दिए जाने का प्रावधान है। धान के बदले मूंगफली की खेती अपनाकर किसान इंधर पटेल ने फसल विविधीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है। शासन की इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित करना, खेती में विविधता लाना तथा उनकी आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: