छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में कल इन इलाकों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

IMG 20240926 WA000528129

रायगढ़। शहर के मध्य क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के आधुनिकिकरण का कार्य किया जाना है, जिसके चलते कल यानी बुधवार, 21 जनवरी 2026 को शहर के कई प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 33/11kv संभागीय कार्यालय उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी हॉस्पिटल फीडर और 11 केवी गौरी शंकर मंदिर फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

क्यों बंद रहेगी बिजली?
विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत पुराने 11 केवी के खुले तारों को हटाकर उनके स्थान पर कवर्ड कंडक्टर (ढके हुए तार) लगाए जाने हैं। इससे भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम होगी और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित:

  1. गौरी शंकर मंदिर फीडर:
  • गोपी टॉकीज, संजीवनी हॉस्पिटल, गौरी शंकर मंदिर रोड।
  • इतवारी बाजार, गौरीशंकर मंदिर चौक, न्यू मार्केट।
  • अग्रोहा भवन, पैलेस रोड, गद्दी चौक।
  • गाँजा चौक, बोहीदार पारा, रामगुड़ी पारा एवं आसपास के क्षेत्र।
  1. मैन हॉस्पिटल फीडर:
  • मेन हॉस्पिटल, नगर निगम, टाउन हॉल के सामने।
  • पुष्पक होटल, संजय मार्केट, सुभाष चौक एवं संबंधित क्षेत्र।
  1. मॉल और अन्य संस्थान: कार्य के दौरान 33 केवी लाइन से जुड़े ग्रैंड मॉल और गैलेक्सी मॉल की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि कार्य की जटिलता और आवश्यकता को देखते हुए निर्धारित समय में कुछ परिवर्तन भी संभव है। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने और रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाकर ऊर्जा संरक्षण में भागीदार बनने का आग्रह किया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: