छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चुनाव पर लगा ग्रहण ! फरवरी से बोर्ड एग्जाम.. अब मई से पहले नहीं हो पाएगा नगरीय और पंचायत चुनाव ! होगी प्रशासकों की नियुक्ति

images 22 2

रायपुर। सरकार ने नगरीय निकायों में महापौर और अध्‍यक्ष के पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 7 जनवरी तक के लिए स्‍थगित कर दी है। हालांकि, पिछले हफ्ते पंचायत विभाग ने पंचायतों का आरक्षण अचानक निरस्त कर दिया था और महापौर का पहले से अटका हुआ था, इसे देखते माना जा रहा था कि चुनाव अब टाल दिया गया है।

मगर पिछले तीन दिन में सिस्टम जिस तरह हरकत में आते हुए एक के बाद एक आदेश जारी हुए, उससे स्पष्ट हो गया था कि नगरीय निकाय चुनाव जनवरी एंड तक और पंचायत चुनाव फरवरी में संपन्न हो जाएंगे। इस हिसाब से राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी तेज कर दिया था। चूकि 30 दिसंबर को सुबह जिला पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण किया जाना था, इसलिए संकेत था कि दोपहर बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करने प्रेस कांफ्रेंस बुला सकता है।

जीएडी सिकरेट्री अविनाश चंपावत ने आचार संहिता का सर्कुलर जारी करते हुए कर्मचारियों, अधिकारियों के ट्रांसफर, छुट्टी को लेकर निर्देश जारी कर दिए थे। बहरहाल, आज दोपहर तक नगरीय प्रशासन विभाग कल मेयर और नगर पंचायत अध्य़क्षों के आरक्षण की तैयारी कर रहा था। मगर शाम पांच बजे अचानक खबर आ गई कि महापौर और नगर पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण 7 जनवरी तक टाल दिया गया है।

जाहिर है, एक जनवरी से नई मतदाता सूची का काम प्रारंभ हो जाएगा। इसमें 15 से 20 दिन लगेंगे ही। इसके बाद फिर नए सिरे से फिर से आरक्षण कार्यक्रम जारी होगा। उसमें भी हफ्ते-दस दिन लगेगा। तब तक फरवरी आधा निकल जाएगा। फरवरी से दसवीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद मार्च से फिर कालेजों की परीक्षा। याने मई से पहले अब चुनाव संभव नहीं दिख रहा। इधर, जनवरी में ज्‍यादातर नगरीय निकायों की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में वहां चुनाव तक के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी।

बता दें कि राज्‍य सरकार की तरफ से महापौर और अध्‍यक्ष पद के आरक्षण के लिए 27 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। माना जा रहा था कि महापौर और अध्‍यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन राज्‍य सरकार ने आज अचानक आरक्षण की प्रक्रिया को स्‍थगित कर दी है। आरक्षण के लिए नई तारीख 7 जनवरी तय की गई है।

आरक्षण की प्रक्रिया टलने के साथ चुनाव भी लंबा खींचने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मतदाता सूची को बताया जा रहा है। जानकारों के अनुसार 1 जनवरी के बाद आयोग को मतदाता सूची फिर से तैयार करनी पड़ेगा। नियमानुसार 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम जोड़ना पड़ेगा। इसके लिए मतदाता सूची का फिर से प्रकाशन करने के साथ दावा- आपत्ति आदि की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। इसमें वक्‍त लग सकता है। वहीं, फरवरी से स्‍कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाएगी, जो मार्च तक चलेगी। इस दौरान शिक्षक और स्‍कूल भवन दोनों ही खाली नहीं रहेंगे। इसी वजह से कहा जा रहा है कि दोनों चुनाव अब अप्रैल के बाद ही होंगे।

इनपुट सोर्स एनपीजी

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: